मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं
कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्।
अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं
नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥१॥
मैं श्री गणेश भगवान को बहुत ही विनम्रता के साथ अपने हाथों से मोदक प्रदान (समर्पित) करता हूं, जो मुक्ति के दाता- प्रदाता हैं। जिनके सिर पर चंद्रमा एक मुकुट के समान विराजमान है, जो राजाधिराज हैं और जिन्होंने गजासुर नामक दानव का वध किया था, जो सभी के पापों का आसानी से विनाश कर देते हैं, ऐसे गणेश भगवान जी की मैं नमन करता हूं।
नतेतरातिभीकरं नवोदितार्कभास्वरं
नमत्सुरारिनिर्जरं नताधिकापदुद्धरम्।
सुरेश्वरं निधीश्वरं गजेश्वरं गणेश्वरं
महेश्वरं तमाश्रये परात्परं निरन्तरम्॥२॥
मैं उन गणेश भगवान पर सदा अपना मन और ध्यान अर्पित करता हूं जो हमेशा उषा काल (सूर्योदय) की तरह चमकते रहते हैं, जिनका सभी राक्षस और देवता सम्मान करते हैं, जो भगवानों में सबसे सर्वोत्तम हैं। उन सुरेश्वर, निधियों के अधिपति, गजेन्द्रशासक, महेश्वर, परात्पर गणेश्वर का मैं निरंतर आश्रय ग्रहण करता हूं।
समस्तलोकशंकरं निरस्तदैत्यकुञ्जरं
दरेतरोदरं वरं वरेभवक्त्रमक्षरम्।
कृपाकरं क्षमाकरं मुदाकरं यशस्करं
मनस्करं नमस्कृतां नमस्करोमि भास्वरम्॥३॥
जो समस्त लोकों का कल्याण करने वाले हैं, जिन्होंने हाथी के समान दैत्य का विनाश किया है। जो लम्बोदर, श्रेष्ठ, अविनाशी एवं गजराज वदन हैं। जो कृपा, क्षमा और आनन्द की निधि हैं, जो यश प्रदान करने वाले तथा नमनशीलों को मन से सहयोग देने वाले हैं, उन प्रकाशमान देवता गणेश जी को मैं प्रणाम करता हूं।
अकिंचनार्तिमार्जनं चिरन्तनोक्तिभाजनं
पुरारिपूर्वनन्दनं सुरारिगर्वचर्वणम्।
प्रपञ्चनाशभीषणं धनंजयादिभूषणम्
कपोलदानवारणं भजे पुराणवारणम्॥४॥
असहाय-जनों की पीड़ा दूर करने वाले तथा चिरंतन उक्ति के भाजन हैं, जिन्हें त्रिपुरारी शिव के ज्येष्ठ पुत्र होने का गौरव प्राप्त है, जो देव-शत्रुओं के गर्व को चूर्ण कर देने वाले हैं, दृश्य-प्रपंच का संहार करते समय जिनका रूप भीषण हो जाता है, धनंजय आदि नाग जिनके भूषण हैं तथा जो गण्डस्थल दान की धारा बहाने वाले गजेन्द्र रूप हैं, उन पुरातन गजराज गणेश का मैं भजन करता हूं।
नितान्तकान्तदन्तकान्तिमन्तकान्तकात्मजं
अचिन्त्यरूपमन्तहीनमन्तरायकृन्तनम्।
हृदन्तरे निरन्तरं वसन्तमेव योगिनां
तमेकदन्तमेव तं विचिन्तयामि सन्ततम्॥५॥
जिनकी दन्तकान्ती नितान्त कमनीय है, जो मृत्युंजय शिव के पुत्र हैं, जिनका रूप अचिन्त्य एवं अनन्त है, जो समस्त विघ्नों का उच्छेद करने वाले हैं तथा योगियों के हृदय के भीतर जिनका निरंतर निवास है, उन एकदन्त गणेश का मैं सदा ध्यान करता हूं।
महागणेशपञ्चरत्नमादरेण योऽन्वहं
प्रजल्पति प्रभातके हृदि स्मरन् गणेश्वरम्।
अरोगतामदोषतां सुसाहितीं सुपुत्रतां
समाहितायुरष्टभूतिमभ्युपैति सोऽचिरात्॥६॥
जो मनुष्य प्रतिदिन प्रातःकाल मन में श्री गणेश का स्मरण करते हुए इस 'महागणेश पंचरत्नम ' का आदरपूर्वक उच्चस्वर से गान करता है, वह शीघ्र आरोग्य, निर्दोषता, उत्तम ग्रन्थों एवं सत्पुरुषों का संग, उत्तम पुत्र, दीर्घायु एवं अष्ट सिद्धियों को प्राप्त कर लेता है।
श्रीमत् शंकर भगित्पादकृत श्रीगणेशपञ्चरत्न स्तोत्रम् संपूणकम्।
श्री शंकर भगवत्पाद (श्री आदि शंकराचार्य) द्वारा लिखा गया यह गणेश पंचरत्न स्तोत्रम पूर्ण हुआ।