अमृत की बरसे बदरीया, बाबा की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरीया, बाबा की दुअरिया ॥
दादुर मोर पपीहा बोले, दादुर मोर पपीहा बोले,
कूके काली कोयलिया, बाबा की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरीया, बाबा की दुअरिया ॥
भगत बाबा की आरती की उतारे,
भगत बाबा की आरती की उतारे,
भीड़ है तेरी नगरिया, बाबा की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरीया, बाबा की दुअरिया ॥
चन्दन तिलक चाँद सा चमके,
चन्दन तिलक चाँद सा चमके,
राम जी देखे नजरिया, बाबा की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरीया, बाबा की दुअरिया ॥
ब्रह्मा विष्णु शंकर नाचे, ब्रह्मा विष्णु शंकर नाचे,
मोहन बजाए बंसुरिया, बाबा की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरीया, बाबा की दुअरिया ॥
अमृत की बरसे बदरीया, बाबा की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरीया, बाबा की दुअरिया ॥