हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा,
सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।
सबका दुःख दूर करो, हर विपदा चूर करो,
हे देवी शैलपुत्री माता।
अंधकार नाश करो, विश्व में प्रकाश करो,
ब्रह्मचारिणी सुख की दाता।
जय हो तुम्हारी, हे चंद्रघंटा मैया,
बिगड़ी अब दो सवाँर, बेड़ा पार करो माँ।
हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा,
सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।
हे चन मन रंजनी, हे खल दल गंजनी,
कृपा करो, कृपा करो कुष्मांडा माई,
दया करो कुष्मांडा माई।
रक्षा करो, रक्षा करो हे स्कन्दमाता,
अम्बर में काली घटा छाई,
दुनिया पे काली घटा छाई,
लेलो हमें चरणों में,
लेलो हमें चरणों में माता कात्यायनी,
संकट में है संसार, बेड़ा पार करो माँ।
हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा,
सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।
अन्तर में वास करो, जीवन का त्रास हरो
हे देवी कालरात्रि माता।
जय हे अविनाशिनी, हे पर्वतवासिनी,
महागौरी त्रिभुवन विख्याता।
रिद्धि सिद्धि दो माँ,
हे सिद्धिदात्री हम है खड़े तेरे द्वार,
बेड़ा पार करो माँ।
हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा,
सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।।
To Listen This Bhajan 👇
Singer - Krishna Kalle, Mahendra Kapoor
Singer - Krishna Kalle, Mahendra Kapoor