To Listen This Bhajan 👇
कृष्ण राधा होली भजन
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥
घर-घर से ब्रज बनिता आई,
कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥
इत तें आये कुंवर कन्हाई लाला,
उत तें आईं राधा गोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥
कोई लावे चोवा कोई लावे चंदन,
कोई मले मुख रोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥
उड़त गुलाल लाल भये बदरा,
मारत भर-भर झोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥
चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छबि,
चिर जीवो यह जोड़ी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज बिरज में होरी रे रसिया॥