शिव भजन
शिव अविनाशी शिव कैलाशी,
शिव की महिमा हम गाते हैं,
भस्माधारी, गंगाधारी,
सुन्दर, शिव, सत्य कहाते हैं,
शिव अविनाशी शिव कैलाशी,
शिव की महिमा हम गाते हैं।
शिव शिव शम्भू शिव भूतनाथ,
शिव प्रलयंकर गल धरें नाग,
नटराज वही गिरिजापति हैं,
डम डम डमरू करता निनाद,
शिव महादेव हैं, हैं शिव महेश,
शिव को करबद्ध मनाते हैं,
शिव अविनाशी शिव कैलाशी,
शिव की महिमा हम गाते हैं।
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय,
भस्माङ्गरागाय महेश्वराय,
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय,
तस्मै नकाराय नमः शिवाय,
तस्मै नकाराय नमः शिवाय,
तस्मै नकाराय नमः शिवाय।
शिव भोले हैं शिव भंडारी,
शिव शिवशंकर शिव त्रिपुरारी,
हे नीलकंठ रुदेश्वर,
हे भव काल काल शिव कामारी,
शिव त्रिपुरान्तक हैं हैं मृत्युंजय भी,
शिव को अज सोम बुलाते हैं,
शिव अविनाशी शिव कैलाशी,
शिव की महिमा हम गाते हैं।
भस्माधारी गंगाधारी,
सुन्दर, शिव, सत्य कहाते हैं,
शिव अविनाशी शिव कैलाशी,
शिव की महिमा हम गाते हैं।